जानकारी के अनुसार, सर्राफा व्यापारी छतरपुर से झांसी जा रहा था। इसी दौरान मऊरानीपुर बस स्टैंड पर बस से ज्वेलरी और नकदी से भरे दो बैग चोरी होने का आरोप है। व्यापारी के साथी के मुताबिक, बैग लेकर कुछ युवक चार पहिया वाहन से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में अफरा-तफरी मच गई।
करोड़ों रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी होने की खबर से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। संदिग्ध वाहन के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और अन्य संभावित सुरागों की पड़ताल में जुटी है।
फिलहाल चोरी की बताई गई रकम और ज्वेलरी की कीमत पीड़ित व्यापारी के दावे पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









