सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज ने राम मंदिर का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत, अयोध्या से वाराणसी तक की व्यवस्थाओं के लिए सांसद ने जताया आभार
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविंद्र वायकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ आए समर्थकों ने भी रामलला के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
बबलू महाराज ने किया स्वागत
अयोध्या आगमन पर सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज ने सांसद रविंद्र वायकर का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें श्रीराम मंदिर का चित्र और अंगवस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
हनुमानगढ़ी में दर्शन, फिर वाराणसी पहुंचे सांसद
रामलला के दर्शन के बाद सांसद रविंद्र वायकर ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। इसके बाद उनकी धार्मिक यात्रा वाराणसी तक पहुंची, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और मां गंगा की आरती में भी शामिल हुए।
यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए जताया आभार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या से वाराणसी तक दर्शन-पूजन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज ने संभाली। यात्रा संपन्न होने के बाद सांसद रविंद्र वायकर ने सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
सीताराम पांडेय धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। सांसद की इस धार्मिक यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं और समन्वय में उनके सहयोग की चर्चा रही।









