नोएडा प्राधिकरण में आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं, दो जेई और सुपरवाइजर को नहीं हटाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीईओ के निर्देशों के पालन पर उठे सवाल, एसीईओ ने कहा—कार्रवाई नहीं होने के कारणों का पता लगाकर होगी आगे की कार्रवाई

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। अवैध अतिक्रमण मिलने के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने संबंधित वर्क सर्किल के दो अवर अभियंताओं (जेई) और सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी पहले की तरह काम करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 को एसीईओ वंदना त्रिपाठी और पुष्पराज सिंह ने बरौला गांव तथा सेक्टर-138 का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों स्थानों पर अवैध अतिक्रमण मिलने की बात सामने आई थी। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सीईओ कृष्णा करुणेश ने संबंधित वर्क सर्किल के जेई और सुपरवाइजर को हटाने के निर्देश दिए थे।

प्राधिकरण की ओर से जारी प्रेस नोट में भी कार्रवाई के निर्देशों की जानकारी दी गई थी। हालांकि, इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों को नहीं हटाए जाने से प्राधिकरण के आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले को लेकर एसीईओ पुष्पराज सिंह ने कहा कि दोनों जेई को हटाने के निर्देश दिए गए थे। किन कारणों से अब तक कार्रवाई नहीं हुई, इसका पता लगाया जाएगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि आदेश के बावजूद कार्रवाई लंबित रहने के मामले में प्राधिकरण की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]