हरिद्वार। एक्ट्रेस उर्मिला सनावर शुक्रवार को हरिद्वार जेल से रिहा हुईं, लेकिन जेल के बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि देहरादून के पटेलनगर थाने में दर्ज ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जेल से बाहर आते समय उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सब अंकिता मामले में नार्को टेस्ट की घबराहट के चलते किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति और दीपिका को अपनी बेटी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बाहर नहीं तो जेल के अंदर ही दिवाली मना लेंगी।
गौरतलब है कि दीपिका राठौर से जुड़े ब्लैकमेलिंग मामले में उर्मिला सनावर को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद चार दिन पहले उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।
हालांकि, जेल से रिहाई के तुरंत बाद दूसरे मामले में हिरासत में लिए जाने से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देहरादून पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
हरिद्वार से रिपोर्ट।









