शादी की पहली सालगिरह पर भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में पुलिस दरोगा पर धमकी देने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। मेरठ में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे प्रबल ने शादी की पहली सालगिरह के दिन कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की अर्थी देखकर पिता बेसुध हो गए। बताया जा रहा है कि सदमे के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

मामले में प्रबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पीड़ा बयां करता नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा मुकेश कुमार पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि काउंसलिंग के नाम पर प्रबल और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे पूरा परिवार परेशान था।

घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर पुलिस महकमे में भी हलचल मची हुई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]