लायंस क्लब दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश में लायंस क्लब द्वारा आयोजित दिवाली मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और महापौर शंभू पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस शो में रियांश भट्ट ने बाजी मारी। मेहंदी, डांस और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और समाज को एक मंच पर जोड़ते हैं। बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं उनकी प्रतिभा निखारने का माध्यम हैं।

उन्होंने सामाजिक सरोकारों के साथ आयोजन के लिए लायंस क्लब की सराहना की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]