महावन। महावन थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस विभाग की ओर से 14 वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी की प्रक्रिया सीओ महावन संजीव कुमार राय और नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न हुई। नीलामी में कुल 15 व्यापारियों ने हिस्सा लिया और वाहनों को खरीदने के लिए बोली लगाई।
सीओ महावन संजीव कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी में कुल 14 वाहन शामिल किए गए थे। इनमें 12 मोटरसाइकिल, एक टेंपो और एक चार पहिया वाहन था। नीलामी की प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई।
इस दौरान सादाबाद निवासी शाहिद ने 2 लाख 84 हजार रुपये की अंतिम बोली लगाकर सभी 14 वाहनों की नीलामी अपने नाम कर ली।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई।
रिपोर्ट: कोमल पाराशर, महावन तहसील, मथुरा।









