नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह का बाराबंकी में भव्य स्वागत, गोप ने 2027 की तैयारी में जुटने का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह के बाराबंकी पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांति सिंह को माला पहनाकर, अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कांति सिंह की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह जीत 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नई ऊर्जा देने वाली है।

गोप ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की अपील की।

वहीं जैदपुर विधायक गौरव रावत और जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने भी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]