कानपुर नगर के घाटमपुर में पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। सोमवार दोपहर पतारा और नौरंगा में छापेमारी कर चार दुकानों से 110 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, पतारा कस्बा निवासी राजेश साहू और हरिओम सैनी के यहां से लगभग 71 किलो और नौरंगा गांव निवासी श्रवण कुमार उर्फ राजू के यहां से 39 किलो पटाखे मिले। आरोपियों के पास भंडारण का कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई थी। एसीपी कृष्णकांत ने कहा कि सर्किल में कहीं भी अवैध भंडारण मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी और लोगों से सूचना देने की अपील की।









