गोवर्धन में गूंजा संघ का घोष, ब्रज प्रांत के स्वयंसेवकों ने निकाला 12 किलोमीटर लंबा पथ संचलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मथुरा के गोवर्धन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के तत्वावधान में भव्य पथ संचलन निकाला गया। 12 किलोमीटर लंबे गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। घोष दल की संगीतमय धुनों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 गोवर्धन में आयोजित इस पथ संचलन में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद समेत ब्रज प्रांत के विभिन्न जिलों से स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कई स्थानों पर जल सेवा और जलपान की व्यवस्था भी की गई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी संचलन को देखा। कार्यक्रम के समापन पर संघ के पदाधिकारियों ने अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर जोर दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]