अलीगढ़ के गोरई थाना इलाके के टमोटिया मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर कमरे में फांसी लगा ली।
परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने तुरंत यूपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची PRV-5312 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर व्यक्ति पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत फंदे को काटकर व्यक्ति को नीचे उतारा और बिना देर किए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों को उचित ट्रीटमेंट करने का मौका मिला। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है और अब उसकी तबीयत में सुधार है।
पुलिस की इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यूपी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना कर रहे हैं।








