गोरखपुर। चौरी-चौरा में शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मार्ग को जोड़ने की मांग पूरी होने पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यादव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए इसे लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया। साथ ही चौरी-चौरा की जनता की ओर से स्थानीय प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कालीशंकर यादव ने कहा कि शहीद स्मारक से बाल बुजुर्ग मार्ग को जोड़ने की मांग क्षेत्र के लोगों की सुविधा और जनहित से जुड़ी थी। इस मांग के पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाने और प्रयास करने से सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद पौरुष कुमार का भी बयान लिया गया। मार्ग को जोड़ने की मांग पूरी होने को क्षेत्र के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।









