महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक के सिसवा मुंशी चौराहे पर रविवार को वेदिका मिनरल आरओ प्लांट का भव्य शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्लांट का उद्घाटन किया।

प्लांट के संचालक डॉ. रामकृपाल प्रजापति ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। वेदिका मिनरल आरओ प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और बेहतर पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
आरओ प्लांट शुरू होने से सिसवा मुंशी और आसपास के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी रूपेश कुमार पाल, एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद अफसर अली, अहमद सिद्दीकी, डॉ. अवधेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, पूर्णमासी सहित कई लोग उपस्थित रहे।








