अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को नहीं कहा घुसपैठिया: सोनम बगवाड़ी, भाजपा पर बयान तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित ‘घुसपैठिया’ टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में विवाद के बीच सपा के प्रदेश प्रभारी सोनम बगवाड़ी ने सफाई दी है। उन्होंने भाजपा पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महज नौ सेकेंड की क्लिप के आधार पर गलत प्रचार किया जा रहा है।

सोनम बगवाड़ी के मुताबिक, अखिलेश यादव की टिप्पणी उत्तर प्रदेश में दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले प्रवासी मजदूरों के संदर्भ में थी। उन्होंने भाजपा से घुसपैठिए की स्पष्ट परिभाषा बताने की मांग की। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, इसलिए माफी मांगने का सवाल नहीं उठता।

बगवाड़ी ने रामपुर तिराहा कांड और उत्तराखंड राज्य आंदोलन का जिक्र करते हुए अलग राज्य के लिए हुए संघर्ष को याद किया। उन्होंने इस मामले में सपा को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग भी की।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1993 में तत्कालीन सपा सरकार के दौरान कौशिक समिति का गठन हुआ था और उत्तराखंड राज्य गठन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया था। बगवाड़ी ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बयान का संदर्भ समझना जरूरी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]