महारैली से पहले AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने CEC के इस्तीफे समेत रखीं 3 मांगें
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली से पहले चुनाव आयोग को लेकर सियासत गरमा गई है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने तीन बड़ी मांगों का ऐलान किया है।
नेहा बोरा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगे और 2023 के चुनावी कानून को फिर से लागू किया जाए।
शुक्रवार को एक्स पर वीडियो जारी कर नेहा बोरा ने लोगों से लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक 1 नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हों।
इधर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी एक्स पर वीडियो शेयर कर लोगों से रैली में आने को कहा। उन्होंने बताया कि यह रैली कांग्रेस की ओर से आयोजित है और इसकी अनुमति मिल चुकी है। रैली में चुनावी पारदर्शिता और मताधिकार के मुद्दे प्रमुखता से उठेंगे।









