PET परीक्षा को लेकर केंद्रों पर लगीं कतारें, सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुरादाबाद में रविवार सुबह PET परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंचे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।

 मुरादाबाद में PET परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच की गई। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर तलाशी ली गई।

इस दौरान कई अभ्यर्थियों के हाथों से कलावा और गले से धागे व माला भी उतरवाए गए। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई। परीक्षा केंद्र प्रभारी संजीव कुमार ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी, वहीं अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]