लखनऊ में कांग्रेस की होर्डिंग से सियासी हलचल तेज, ‘200 सीट हमारा हक’ के नारे ने बढ़ाई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 राजधानी लखनऊ में रायबरेली मार्ग समेत कई प्रमुख चौराहों पर लगी राजनीतिक होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई हैं। होर्डिंग पर लिखे ‘200 सीट हमारा हक’ और ‘यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा’ जैसे नारों ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। होर्डिंग पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के नारों वाली होर्डिंग सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अलग-अलग चौराहों पर लगी इन होर्डिंग के जरिए 200 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे को प्रमुखता से उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है।

हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है। ऐसे में इन होर्डिंग को आगामी चुनावों की रणनीति और गठबंधन की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर सहमति बन पाएगी या गठबंधन में नई राजनीतिक खींचतान देखने को मिलेगी। फिलहाल, लखनऊ में इन होर्डिंग को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]