भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल कैसीनो के जरिए हवाला कारोबार तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हवाला कारोबार सोने की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है

सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के कैसीनो तक पहुंचने और भारतीय खातों से रकम मंगाने का दावा, जांच की उठी मांग

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा से सटे क्षेत्र में संचालित कैसीनो में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ लोग कैसीनो में पहुंचकर भारतीय खातों में करोड़ों रुपए मंगाने और उसे कैसीनो में जुआ खेलने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसके बदले उन्हें कथित तौर पर कमीशन मिलता है।

सूत्रों का दावा है कि कैसीनो में पहुंचने वाले कुछ भारतीय नागरिक लाखों रुपये की टोकन मनी जमा करते हैं। कसीनो में एक कैसिनो में करीब 8 से 10 लोग इस बड़े रुपए का हवाला का कारोबार कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये जमा करता है तो कथित व्यवस्था के तहत करीब 25 लाख रुपये की रकम खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल की जाती है। कैसीनो में रकम हारने वाले खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर इन्हीं लोगों के माध्यम से दोबारा रकम उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि भारतीय क्षेत्र से बैंक खातों के माध्यम से रकम मंगाकर नेपाल के कैसीनो में उपलब्ध कराने के बदले संबंधित लोगों को कथित तौर पर करीब दो प्रतिशत कमीशन मिलता है। 25 लाख रुपये के लेनदेन पर दो प्रतिशत के हिसाब से यह रकम 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है।

सूत्रों का यह भी आरोप है कि इस तरह के लेनदेन का इस्तेमाल कथित हवाला कारोबार में किया जा रहा है और इससे जुड़े धन के सोने की तस्करी में इस्तेमाल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि सोनौली सीमा से सटे नेपाल क्षेत्र में करीब एक दर्जन से अधिक कैसीनो संचालित हैं। आरोप है कि नौतनवा, सोनौली और आसपास के सीमावर्ती इलाकों के कुछ लोग इन कैसीनो तक पहुंचकर रकम के लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

मामला गंभीर होने के कारण भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों की ओर से ऐसे संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और कैसीनो में होने वाले धन के आवागमन की जांच किए जाने की जरूरत बताई जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]