लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने रावण रूपी पुतला फूंककर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, तब तक संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।
अनस रहमान ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एनएसयूआई का संघर्ष जारी रहेगा।
लखनऊ | रिपोर्टर – आदित्य सैनी








