यूपी में बारिश थमी, फिर भी बाढ़ का कहर जारी, 11 जिलों में नदियां उफान पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोमती का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा मुसीबत

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं| प्रदेश के 11 जिलों में 10 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है| राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का पानी बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं|

हालात ऐसे हैं कि कई लोगों को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ रही है, जबकि करीब 10 हजार लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. शहर की कई गलियों में जलभराव के कारण नावों का सहारा लिया जा रहा है| वहीं, गोमती रिवर फ्रंट भी पानी में डूब गया है, जिस कारण उसे अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है|

बता दें कि लखनऊ में सीतापुर की तरफ से लगातार पानी गोमती में पहुंच रहा है| इसके अलावा बेहटा, श्रावण समेत कई नालों का पानी भी नदी में गिर रहा है, जिससे जलस्तर बढ़ता जा रहा है|

हज़ारों लोग प्रभावित

प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है| फर्रुखाबाद में कई पुल पानी में डूब गए हैं| सीतापुर में सरायन नदी खतरे के निशान से 1.62 मीटर ऊपर बह रही है| उन्नाव के 12 से अधिक गांवों में सई नदी का पानी पहुंच गया है| गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर है, जिससे करीब 30 गांवों के 25 हजार लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]