कानपुर देहात मेले में प्रसाद को लेकर दुकानदारों में हिंसक झड़प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कोतवाली इलाके में एक मेले के दौरान दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना प्रसाद बेचने को लेकर हुई जब दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कोतवाली इलाके में एक मेले के दौरान दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना प्रसाद बेचने को लेकर हुई जब दो दुकानदार आपस में भिड़ गए।

मामूली बहस देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।घटना की वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियों से वार कर रहे हैं और हाथापाई में उलझे हुए हैं।

यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं। मामला रसूलाबाद कोतवाली के बिल्कुल पास का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी दुकानदारों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेले में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते अक्सर ऐसे विवाद देखने को मिलते हैं लेकिन इस बार मामला हिंसक हो गया। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मेले में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]