जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, प्रगणकों को दिए जरूरी निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को निचलौल क्षेत्र में द्वितीय चरण की जनगणना के लिए चल रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निचलौल ब्लॉक सभागार और मनु लॉ कॉलेज में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिया कि सभी जानकारियां सही, तथ्यपरक और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दर्ज की जाएं।

डीएम ने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी त्रुटियों, व्यावहारिक कठिनाइयों और पिछले अनुभवों को साझा करें, ताकि गलतियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने और जनगणना प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझने पर जोर दिया।

इसके अलावा प्रशिक्षण स्थलों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, भोजन और जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]