देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बाराबंकी में देवा मेला-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा।

वहीं, पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। महिला जायरीन की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]