दलित महिला आर्थिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुरअम्बेडकर पाठशाला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस क्लब गोरखपुर में “दलित महिला आर्थिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर रोजगार से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अम्बेडकर पाठशाला सेवा ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी सीमा गौतम ने कहा कि दलित समाज की महिलाएं मेहनती और ईमानदार हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण कई बार वे इनका लाभ नहीं ले पाती हैं। उन्होंने कहा कि दलित एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में जिला उद्योग विभाग के अधिकारी राम आशीष राजभर तथा एमएसएमई विभाग के मंडलीय अधिकारी विक्रम सिंह ने भी महिलाओं और युवाओं को संबोधित किया। अधिकारियों ने ट्रस्ट के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल जनहित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और उद्योग विभाग की ओर से ट्रस्ट के इस कार्य में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंजूलता ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी तो इससे परिवार के साथ-साथ समाज और देश भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर मनीता देवी, चंद्रावती देवी, रम्भा देवी, दुर्गा देवी, कंचन, रिंकू भारती, आशा देवी, सजीला भारती, मनोज कुमार, संदीप कुमार, कन्हैयालाल मुरारी आर्य, जयवीर निषाद, संगीता देवी, उदय प्रताप, अथर्वासी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]