तरौली में स्वामी बाबा के लक्खी मेले का शुभारंभ, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तरौली। छाता क्षेत्र के गांव तरौली में स्वामी बाबा की तपोस्थली पर रविवार को लक्खी मेले की शुरुआत हो गई। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुरू होते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।

स्वामी बाबा मंदिर पर हर साल लगने वाला यह लक्खी मेला 21 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस दौरान कई धार्मिक और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए नौटंकी भी रखी गई है। इसके अलावा 23 और 24 नवंबर को दो दिन का बड़ा दंगल होगा, जिसमें पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।

उद्घाटन के बाद नरदेव चौधरी ने ग्रामीणों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तरौली सुमाली के प्रधान मूलचंद सिसोदिया, तरौली जनूबी के प्रधान प्रतिनिधि भरत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी सिंह, नौगांव के संजय सिसोदिया, तुलसी प्रधान और हरिओम डीलर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]