हरिद्वार। हरिद्वार में चल रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। मंच से पार्टी के मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर काम करने की बात कही।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। उनका दावा था कि 2027 के चुनाव में जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर लगाएगी और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने वर्गों के लोगों के साथ बेहतर संवाद बनाएं।








