रामपुर में कोरोना काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है।

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 10 पीड़ित बच्चों को लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है, ताकि माता-पिता को खोने के बाद उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार इन बच्चों के साथ खड़ी है और उनकी शिक्षा व देखभाल की पूरी जिम्मेदारी निभा रही है। लैपटॉप मिलने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।









