मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के विधूना चौराहे पर पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित मोबाइल की दुकान में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर दुकान का ताला, कांच का गेट और कैमरा तोड़कर कई मोबाइल, एसेसरीज और नगदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो शातिर चोर वारदात करते दिख रहे हैं।
हैरानी की बात है कि दुकान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दिन-रात पुलिस का पहरा रहता है, फिर भी चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की।
पीड़ित दुकानदार शिवपाल यादव ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।









