मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड का वांछित बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र में हुई गाड़ी लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, बीती 26 और 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि को बदमाशों ने औरैया से बुक कराई गई हुंडई ऑरा कार को कुरावली क्षेत्र में लूट लिया था। बदमाश चालक का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में 3 नवंबर की रात्रि को पुलिस कुरावली क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एक सफेद कार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कार सवार वांछित अभियुक्त राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम नगरिया यादवान, थाना भरथना, इटावा ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके से उसके दो साथी छोटू और ध्रुव फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई हुंडई ऑरा कार संख्या UP 16 QT 5374 और चालक का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

रिपोर्ट – सत्येंद्र कुमार, मैनपुरी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]