महराजगंज के छात्रों का कमाल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज के महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के छात्रों ने उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

अविष्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में संस्थान की टीम ने eMediCare+ बिजनेस मॉडल से प्रथम पुरस्कार जीता। टीम में अनुज कुमार गुप्ता, आर्यन मद्धेशिया, नमन सिंह, नीरज कुमार और रिया गुप्ता शामिल थे।

लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में आयोजित ‘अधिक उद्यमिता से सामाजिक समानता’ कार्यक्रम में 25 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा में महराजगंज की टीम ने बाजी मारी। उन्हें 2 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और मेडल मिला।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कैंप कार्यालय में छात्रों को सम्मानित किया और उनके मॉडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन मॉडल को धरातल पर उतारने में मदद करेगा। छात्रों को मार्गदर्शन प्रवक्ता मनीष कुमार वर्मा ने दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]