लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। राजधानी के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

धरना प्रदर्शन राम प्रकाश वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सफाई कर्मचारियों के कई संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को उठाते हुए सरकार और संबंधित विभागों से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

नगर निगम मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी लिया।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]