निवेश सारथी और निवेश मित्र से बाराबंकी में औद्योगिक विकास को रफ्तार, हजार से अधिक कंपनियों से रोजगार के अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों और डिजिटल सुविधाओं से बाराबंकी में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। जिले में एक हजार से अधिक कंपनियां कारोबार शुरू कर चुकी हैं, जिनके माध्यम से करीब 25 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की जानकारी है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
निवेशकों की सहूलियत के लिए सरकार द्वारा संचालित निवेश मित्र और निवेश सारथी पोर्टल उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं। निवेश मित्र के जरिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा मिलती है, जबकि निवेश सारथी निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में मदद करता है। उद्यमी मित्र भी निवेशकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत जिले में करीब 24 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए थे, जिनमें से लगभग 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। करीब 324 बड़ी और छोटी औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 65 से 70 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि रामसनेहीघाट में यूपीसीडा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे हैदरगढ़ में यूपीईडा के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं। पुरानी स्पिनिंग मिल की जमीन पर भी बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी है।

उद्यमियों का कहना है कि सरकारी सुविधाओं से उद्योग लगाना आसान हुआ है। वहीं फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से दूसरे राज्यों में पलायन की मजबूरी कम हुई है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]