पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, लाखों के जेवर पार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के आलमनगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित दिलीप ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने दीवार काटकर लाखों के जेवर चोरी कर लिए।

घटना 30-31 अक्टूबर की रात की है। चोर दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर घुसे और लॉकर खंगाल दिया। दुकान मालिक सूरज सोनी के मुताबिक करीब 5 से 6 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवर गायब हैं। सुबह पड़ोसी दुकानदार की सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और डायल 112 व मझिला पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में शटर खोला गया तो सामान बिखरा मिला और लॉकर खाली था। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर में बताए गए सामान से कम माल मुकदमे में दर्ज किया गया है।

पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग की है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]