विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया साहेब सिंह इंटर कॉलेज का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई कड़ी जुड़ गई। क्षेत्रीय विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने साहेब सिंह इंटर कॉलेज का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री एवं कॉलेज प्रबंधक भोले सिंह सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी का छात्राओं ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

लोकार्पण समारोह के बाद कॉलेज परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार है।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री एवं कॉलेज प्रबंधक भोले सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव भी विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। कॉलेज के लोकार्पण को क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]