बाराबंकी में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील रास्ते से परेशान राहगीर और स्कूली बच्चे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला जसवंत नगर में रमना हार बनवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क के चलते बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

लोगों ने वार्ड के सभासद के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कई बार शिकायत और परेशानी के बावजूद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सड़क की सुध लेने तक नहीं पहुंचे हैं।

मौके पर मौजूद मोहम्मद इलियास, नबी अहमद, मुईन दूध वाले, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इकबाल राईन, फैजी सहित अन्य लोगों ने आक्रोश जताया। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर राहगीरों और स्कूली बच्चों को राहत दिलाने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]