कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म-9 पर वेंडरों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला स्टॉल नंबर-13 पर काम करने वाले कर्मचारियों और फल के खोमचे लगाने वाले कुछ वेंडरों के बीच विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

आरोप है कि फल के खोमचे लगाने वाले कुछ वेंडरों ने स्टॉल नंबर-13 के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी भी दी। वायरल वीडियो में दो व्यक्तियों के बीच स्टॉल पर विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद मामला जीआरपी थाने पहुंच गया है। वहीं, विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच से घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

फिलहाल जीआरपी पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट: रामजी शर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]