सरदार पटेल जयंती पर नोएडा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश छावड़ी का जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नोएडा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों और युवा साथियों ने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्री जयप्रकाश छावड़ी का भव्य स्वागत किया।

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश सचिव सुशील अवाना, युवा जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर संदीप अवाना एवं भाजपा नेता कुलदीप भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा साथियों ने पहुंचकर जयप्रकाश छावड़ी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही और सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को याद किया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]