कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज। जिले में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां के पास नेशनल हाईवे-34 के ओवरब्रिज पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर कार सवार वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर ने सामने से कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवारों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]