हरिद्वार में मठाधिपति करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में चला गंगा स्वच्छता अभियान
धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मठाधिपति करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया।

अभियान के तहत हर की पैड़ी के समीप स्थित विभिन्न घाटों पर लोगों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई की। घाटों पर फैले कूड़े-कचरे और गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
करौली शंकर महाराज ने कहा कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास के वातावरण और धार्मिक स्थलों की सफाई के प्रति जागरूक करना है।
अभियान में शामिल लोगों ने भी गंगा की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कहा कि गंगा की सफाई केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।









