ठूठीबारी पुलिस ने 25 शीशी नेपाली शराब के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में अवैध तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने 25 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को ठूठीबारी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर एसएसबी मार्ग स्थित बंधा रोड पर नो मैन्स लैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी पहचान गनेस पुत्र दरबारी, निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद बोरी से किस-मिस सौंफ ब्रांड की 25 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। प्रत्येक शीशी में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 7.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और कांस्टेबल गौरव पासवान शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]