रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, पांच मिठाइयों के नमूने जांच को भेजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजआगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी महराजगंज एवं प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फरेंदा रोड स्थित वीनस स्वीट्स का निरीक्षण कर खोया और बूंदी लड्डू के नमूने लिए। इसके बाद शिकारपुर में अमरनाथ की मिठाई दुकान से पेड़ा, आशीष स्वीट्स से मिल्ककेक तथा मोदनवाल स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया।

खाद्य विभाग की टीम ने सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी एवं घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]