रक्षाबंधन को लेकर हाटा में मिठाई दुकानों पर छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिले के हाटा नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मिठाई की दुकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय (एसीएफ) प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर की कई प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों की स्थिति तथा साफ-सफाई की जांच की। टीम ने यह भी देखा कि मिठाइयों के निर्माण और बिक्री में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की मिलावट या मानकों की अनदेखी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर उपभोक्ताओं को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराई जाएं। छापेमारी के दौरान चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर योगेश कुमार राय, एफएसओ पडरौना धर्मराज शुक्ला और एफएसओ हाटा आरबी चौहान भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]