महराजगंज: सदर ब्लॉक पर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार, 31 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सदर ब्लॉक परिसर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला उपनिरीक्षक निहारिका, महिला आरक्षी निशा कुमारी के साथ आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, समूह सखियों और पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला के दौरान महिला अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया गया।

इसके अलावा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति सहित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]