तमंचे के बट से युवक की पिटाई, फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कानपुर देहातमंगलपुर थाना क्षेत्र में युवक से गाली-गलौज, मारपीट और तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने पहले फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित द्वारा यूपी-112 पर शिकायत करने के बाद आरोपी ने इंटर कॉलेज के पास कथित तौर पर उसके साथ तमंचे के बट से मारपीट की और फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना मंगलपुर में मुकदमा संख्या 262/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था

मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलपुर पुलिस ने 31 अगस्त 2026 को ग्राम बलियापुर जाने वाले मार्ग से आरोपी संजय कुमार यादव (39 वर्ष), निवासी ग्राम बलियापुर, थाना मंगलपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिसोदिया, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजराज सिंह और कांस्टेबल अविनाश शर्मा शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]