गोंडा से स्केटिंग करते देवा शरीफ पहुंच रहा युवक, तिरंगा लेकर मांग रहा अमन-चैन की दुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। बाराबंकी के प्रसिद्ध देवा शरीफ में इन दिनों देवा मेला चल रहा है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से जायरीन हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाने और देश में अमन-चैन की दुआ मांगने पहुंच रहे हैं। इसी बीच गोंडा से स्केटिंग करते हुए देवा शरीफ जा रहा एक युवक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

युवक हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। सड़क पर उसके इस अनोखे अंदाज को देखकर राहगीर उसकी सराहना कर रहे हैं। जहां आमतौर पर जायरीन कार, बस और अन्य वाहनों से दरगाह पहुंचते हैं, वहीं युवक स्केटिंग के जरिए अपनी यात्रा पूरी कर रहा है।

युवक ने बताया कि वह हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाने, देश में अमन-चैन की दुआ मांगने और देवा मेला देखने के उद्देश्य से जा रहा है। तिरंगे के साथ उसकी यह यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

युवक की यह अनोखी पहल आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती नजर आ रही है। देवा शरीफ की ओर बढ़ते इस युवक का जज्बा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]