बदलते मौसम में बरतें सावधानी, खांसी-जुकाम को न करें नजरअंदाज : डॉ. हेमंत श्रीवास्तव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खांसी-जुकाम बुखार जैसी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

महराजगंज। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम बदलने के दौरान लोग अक्सर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खासकर जुकाम, खांसी, बुखार, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से फैलती हैं। ऐसे समय में थोड़ी सी सावधानी अपनाकर लोग स्वस्थ रह सकते हैं। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलते वक्त शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसलिए खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस समय घर का बना ताजा और हल्का भोजन करें, तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें। मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी के कारण लोग लापरवाही कर बैठते हैं।

जरूरत के अनुसार कपड़े पहनें और अचानक ठंडी हवा या धूप से बचें। पर्याप्त नींद लेना और नियमित व्यायाम करना भी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने सलाह दी कि खांसी-जुकाम जैसी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में कई सुरक्षित और प्रभावी दवाएं हैं जो बिना साइड इफेक्ट के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। बदलते मौसम में लोग सतर्क रहें, खानपान पर ध्यान दें और स्वच्छता को प्राथमिकता दें, तभी बीमारियों से बचा जा सकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]