
जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात सुचारु रखना और कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पीली पट्टी के भीतर ही अपना सामान रखें। निर्धारित सीमा के बाहर सामान रखने पर उसे जब्त करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुंभ मेले से पहले शहर की यातायात व्यवस्था और सड़कों को व्यवस्थित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।









