बाराबंकी में PET-2026 की परीक्षा संपन्न, 14 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दी प्रथम पाली की परीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।जिले में परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे, जहां पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। वहीं, बाराबंकी पुलिस ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद की।

पुलिसकर्मियों ने अपने वाहनों से अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर परीक्षा देने में सहूलियत मिली।प्रशासन की निगरानी और पुलिस की सक्रियता के बीच परीक्षा संपन्न हुई। अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए थे, ताकि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]