AIIMS ऋषिकेश की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, गंदे वॉशरूम और पानी लीकेज का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश स्थित एम्स की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के भीतर पानी लीकेज, गंदगी और बदबू से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी होने की शिकायत सामने आई है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, हिमाद्रि फाउंडेशन ने मामले में एम्स प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

 बाहर से भव्य दिखने वाले एम्स ऋषिकेश की आंतरिक व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों की परेशानियां सामने आई हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, अस्पताल के कुछ हिस्सों में पानी लीकेज और वॉशरूम में गंदगी की समस्या दिखाई दे रही है। बदबू के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर महिला मरीजों और महिला अटेंडेंट्स को असुविधा होने की बात कही गई है। हिमाद्रि फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर एम्स प्रशासन से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया है। उनके अनुसार, प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कदम उठाता है और मरीजों को कब तक बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]