हाथरस में PET परीक्षा के दौरान सख्ती, AI से सत्यापन और सघन तलाशी के बाद प्रवेश; दूर से आए अभ्यर्थी परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 हाथरस में रविवार को PET परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों का AI तकनीक से बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर और पुरुषों के जूते-मोजे उतरवाकर जांच की गई।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। त्रिस्तरीय जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रत्येक पाली में 6,576 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई, लेकिन यह करीब 45 मिनट की देरी से हाथरस पहुंची। वहीं, दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों की दूरी पर नाराजगी जताई। फतेहपुर से आईं प्रिया तिवारी ने बताया कि उनका केंद्र 500 किलोमीटर से अधिक दूर है।

रायबरेली से पत्नी को परीक्षा दिलाने आए अमरीश कुमार शुक्ला ने बताया कि यात्रा में करीब 2,500 रुपये खर्च हुए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र नजदीकी जिलों में बनाए जाने की मांग की, ताकि यात्रा का खर्च और परेशानी कम हो सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]